Maryada Gold (Sharbati 306 Gehu) washed
शुद्धता और मर्यादा की परंपरा
जैन घर सदैव अपने शुद्ध, सात्विक और मर्यादित खान-पान के लिए जाने जाते हैं।
अन्न केवल भोजन नहीं, बल्कि संस्कार और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के कारण अनेक जैन परिवार वर्षों से अपने घरों में गेहूँ को धोकर और सुखाकर उपयोग करते रहे हैं, ताकि अन्न पूर्ण रूप से शुद्ध और सात्विक रहे।
परंतु आज के समय में शहरों में साफ स्थान, छने पानी और समय की कमी के कारण यह प्रक्रिया हर घर में करना संभव नहीं हो पाता। कई बार लोगों को यह कार्य किसी अनजान व्यक्ति से भी करवाना पड़ता है, जिससे मन में शुद्धता और मर्यादा को लेकर संदेह बना रहता है।
इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मर्यादा समूह ने यह प्रयास प्रारंभ किया। पिछले कुछ वर्षों से हम उत्तम गुणवत्ता के शरबती 306 गेहूँ का चयन करके उसे कुएँ के छने हुए शुद्ध पानी से धोकर, स्वच्छ वातावरण में सुखाकर जैन मर्यादा के अनुरूप तैयार करते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल गेहूँ उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर जैन परिवार को वही शुद्धता, मर्यादा और सात्विकता मिले जो वे अपने घर में चाहते हैं।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मर्यादा समूह पुनः लेकर आया है —
कुएँ के छने शुद्ध पानी से धुला शरबती 306 गेहूँ,
ताकि वही शुद्धता अब सीधे आपके घर तक पहुँच सके।
maryadasamooh
मर्यादा गोल्ड – शरबती 306 गेहूँ (30 किलो) – शुद्ध छने पानी से धुला
Share

शुद्धिकरण की प्रक्रिया
1️⃣उत्तम गेहूँ का चयन
सबसे पहले उच्च गुणवत्ता वाले शरबती 306 गेहूँ का सावधानीपूर्वक चयन किया जाता है, ताकि अन्न स्वाद, पौष्टिकता और गुणवत्ता में सर्वोत्तम हो।
2️⃣कुएँ के छने शुद्ध पानी से धुलाई
चयनित गेहूँ को कुएँ के पानी को शुद्ध सूती कपडे से छानकर शुद्ध पानी से धोया जाता है, जिससे अन्न पूरी तरह स्वच्छ और जैन मर्यादा के अनुरूप शुद्ध बनाया जा सके।
3️⃣प्राकृतिक सुखाना व छनाई
धुलाई के बाद गेहूँ को स्वच्छ वातावरण में प्राकृतिक रूप से सुखाया जाता है।
पूरी तरह सूखने के बाद उसे सावधानीपूर्वक छानकर अशुद्धियाँ अलग की जाती हैं, ताकि गेहूँ पूर्ण रूप से स्वच्छ रहे।
4️⃣डबल लेयर पैकिंग व सुरक्षित वितरण
साफ किए गए गेहूँ को मजबूत बोरी के अंदर एक अतिरिक्त पॉलिथीन की डबल लेयर पैकिंग में पैक किया जाता है, ताकि परिवहन के दौरान भी उसकी शुद्धता और सुरक्षा बनी रहे और वही मर्यादा के साथ अन्न सीधे आपके घर तक पहुँचे।
विशेष Pre-Booking Offer
मर्यादा समूह द्वारा तैयार कुएँ के छने शुद्ध पानी से धुला खुरई का प्रसिद्ध शरबती 306 गेहूँ
अब Pre-Booking पर विशेष मूल्य में उपलब्ध है।
Regular Price: ₹1650
Pre-Booking Price: मात्र ₹1470
शुद्धता, मर्यादा और सात्विकता के साथ तैयार
Questions
गेहूँ का वजन कितना है?
एक बोरी में 30 किलो शरबती 306 गेहूँ होता है।
Delivery कब होगी?
वितरण लगभग 1 महीने बाद प्रारंभ होगा।
Delivery charges कैसे लगेंगे?
Delivery charges location के अनुसार अलग से लिए जाएंगे।